बीते इतने माह में सोने की कीमत में आई 10000 की गिरावट, जानें चांदी के क्या है भाव
बीते इतने माह में सोने की कीमत में आई 10000 की गिरावट, जानें चांदी के क्या है भाव
Share:

इंडियन बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है, ये निरंतर 6वां दिन है जब सोने के मूल्य में गिरावट आई है। MCX पर, सोने का वायदा 0.2 प्रतिशत फिसलकर 46145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है, जो 8 माह का सबसे निचला स्तर था। जबकि चांदी वायदा 1 प्रतिशत गिरकर 68,479 रुपए प्रति किलो पर आ गई। अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। तब से अब तक सोना तकरीबन 10000 रुपए सस्ता हो गया है।

बृहस्पतिवार को MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 100 रुपए से अधिक गिरकर 46126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में सोने के मूल्य में लगभग 0.4 प्रतिशत गिरकर 1,769.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। चांदी की कीमतें: चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को मामूली कमी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में आज चांदी 68,479 रुपए प्रति किलो पर आ गई। वैश्विक बाजारों में चांदी 1.1 फीसदी घटकर 26.71 डॉलर प्रति औंस रह गई। अन्य कीमती धातुओं में प्लेटिनम 2.4% फिसलकर $1,244.19 पर पहुंच गया, जबकि पैलेडियम 0.7% की छलांग लगाकर $2,334.58 हो गया।

इस वर्ष सोना बीते कुछ महीनों में 10 हजार रुपए सस्ता हो गया है। कोविड संकट में यह 55000 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का टीका लगने की शुरुआत के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। टीका लगने के बाद आर्थिक गतिविधियों के तेजी से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो ये सही वक्त हो सकता है।

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के लिए जोर लगाते नज़र आएँगे अर्जुन तेंदुलकर, बहन सारा बोली- गर्व है तुम पर

सामने आई ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट, अक्षय कुमार का लुक मचाएगा धमाल

ईंधन की महंगाई के खिलाफ एमपी कांग्रेस ने जनता से किया ये आह्वान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -