लद्दाख - जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल से सम्बंधित महतवपूर्ण जानकारी, जाने
लद्दाख - जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल से सम्बंधित महतवपूर्ण जानकारी, जाने
Share:

लद्दाख के अलग केंद्र शासित प्रदेश के पहले उप राज्पाल राधा कृष्ण माथुर त्रिपुरा कैडर के 1977 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह नवंबर, 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में सेवानिवृत्त हुए। 25 मई, 2013 को इस पद पर नियुक्त होने के दो साल बाद माथुर भारत के रक्षा सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वह भारत के रक्षा उत्पादन सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सचिव और भारत के मुख्य सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव की भूमिका भी निभा चुके हैं। आईआईटी कानपुर के छात्र रहे माथुर को रक्षा मामलों की गहरी समझ है। कहा जा रहा है कि उनके अनुभवों को देखते हुए ही उन्हें सामरिक तौर पर संवेदनशील नए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की कमान सौंपी गई है। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बने गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात कैडर से1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के भरोसेमंद में से एक माना जाता है। उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग का सचिव पद भी सौंपा गया था। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब मूर्मु उनके प्रधान सचिव थे। केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने सरकारी खर्चों को कम करने की ओर काम किया। उन्होंने राजस्व, राजकोषीय घाटा और व्यय की प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया। 21 नवंबर 1959 को जन्मे मुर्मू ने ओडिशा के उत्कल विश्ववविद्यालय से राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया और बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए की भी डिग्री ली।

IIT को मिलेगा ये नया स्पेस सेण्टर अपने ही कैंपस में, IIT और ISRO मिलकर करेंगे काम

अपनी रूचि और क्षमता के हिसाब से सही करियर चुनने में मदद करेंगे ये टिप्स

एग्रोवेट सेवा प्रतिनिधि के पदों पर भर्ती, ये है लास्ट डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -