जानिए 31 जनवरी के दिन घटित हुई महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
जानिए 31 जनवरी के दिन घटित हुई महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 31 जनवरी का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-
1561: मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई.
1599: ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई.
1850: चीन में ताए पींगहा (जनता का संकल्प )नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ.
1865: अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ.
1893: अमेरिका में पहली बार ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया.
1915: ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया.
1958: अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया.
1963: मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया.
1968: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
1990: रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ.
2008: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया.
2010: हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी.

31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:-
1975: भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म.
1981: अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का 31 जनवरी को जन्म हुआ.

31 जनवरी को हुए निधन:-
2000: भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ.
2004: प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ.

'कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत ही महान और बुद्धिमान नेता हैं, जो यात्रा कर रहे है', आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

पंजाब के बाद अब केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

भारत के लिए बड़ी खबर, मालदीव और चीन के रास्ते का रोड़ा बना ये देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -