IMD ने जारी किया अलर्ट, आज इन राज्यों में गरजेंगे बदल, गिरेंगे ओले
IMD ने जारी किया अलर्ट, आज इन राज्यों में गरजेंगे बदल, गिरेंगे ओले
Share:

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला है। दिल्ली, यूपी हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में परिवर्तन हुआ है। इस साल ठंड फरवरी में भी कहर ढ़ा रही है। भारत के उत्‍तर और मध्‍य इलाकों में अब भी पड़ रही है, तो हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। देश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को गरज के साथ बिजली चमक सकती है और ओले गिरने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, दमोह, सागर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी राजस्थान के ऊपर और आसपास के इलाकों में हवाओं का प्रभाव है, इसके चलते उत्तरी मध्य प्रदेश में नमी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके साथ प्रदेश में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिन ऐसे ही मौसम खराब रह सकता है।

2.09 प्रतिशत की बढ़त पर बंद हुए भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर

एफपीआई ने भारतीय शेयरों में किया 1.7 बिलियन का संचार

महिलाओं पर अत्याचार के मामले में पांचवे स्थान पर मध्यप्रदेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -