शनि देव को रखना है खुश तो, पत्नी की करे पूजा
शनि देव को रखना है खुश तो, पत्नी की करे पूजा
Share:

नवग्रहों में श्री शनिदेव का अपना अलग ही महत्व है। शनिवार के दिन श्री शनिदेव को तेल, तिल, काली उड़द, काले वस्त्र आदि पदार्थ चढ़ाने से हर काम बन जाते हैं। यही नहीं किसी बहती हुई नदी में कोयला, अथवा लोहे के पांच टुकड़े बहाने से भी शुभ फल प्राप्त होता है। एवं शनि दोषो से बचा जा सकता है। साथ ही शनिवार को नियमित रूप से शनि को तेल चढ़ाने से शनि ग्रहो से बचा जा सकता है। प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से शनि देव की आराधना करना चाहिए जिससे शनि देव की कृपा सदेव हमारे परिवार पर बनी रहे। शनि देव को प्रसन्न कर हम शनि देव की महादशा की पीड़ा से बच सकते हैं।

शनिदेव के पूजन के लिए सबसे पहले हम पूजन में तांबे के सिक्के काली उड़द, काला वस्त्र चढ़ाया जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर शनि की पत्नी की पूजा करनी चाहिए। शनिदेव अपनी पत्नी को अति प्रेम करते थे जिसके चलते ऐसा मन जाता है की शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पत्नी की पूजा करनी चाहिए।ऐसी मान्यता है की शनि देव को उनकी पत्नी ने श्राप दिया था,शनि देव जिसे भी देखेगे उसका जीवन दुर्लभ हो जायेगा।लेकिन यही श्राप शनि देव के लिए एक वरदान सिद्ध हुआ। जिसके चलते शनि देव उनकी पत्नी की आराधना करने वाले व्यक्तियों को कोई हानि नहीं पहुंचाते है।

शनि पत्नी मन्त्र 
ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिया। कंटकी कलही चाऽथ तुरंगी महिषी अजा।। 
शनेर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन‍् पुमान्। दुःखानि नाशयेन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखम।। 
शनिदेव की इन मंत्रो का उच्चारण करने से शनि देव प्रसन्न होते है  

तांत्रिक मंत्र
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।। 

वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।।

एकाक्षरी मंत्र
ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।।

शनि देव का गायत्री मंत्र
ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।

ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नमः।

ऊँ हलृशं शनिदेवाय नमः।

ऊँ एं हलृ श्रीं शनैश्चाराय नमः।

ऊँ मन्दाय नमः।।

ऊँ सूर्य पुत्राय नमः।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -