'आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं, योगी सरकार उनका वो हाल करेगी...', बनारस में बोले PM मोदी
'आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं, योगी सरकार उनका वो हाल करेगी...', बनारस में बोले PM मोदी
Share:

वाराणसी: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 'नारी शक्ति संवाद' कार्यक्रम को संबोधित किया तथा कांग्रेस एवं सपा को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है। मगर, आज समाजवादी पार्टी के लड़के जरा गलती करके दिखाएं। मुख्यमंत्री योगी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।

प्रधानमंत्री मोदी का कहना था कि पिछले 10 वर्षों में सरकार की नीतियों से लेकर फैसलों तक में हमारी माताएं, बहनें केंद्र में आई हैं। इस पर उतनी चर्चा भले ही ना हुई हो, किन्तु ये भारत की सक्सेस स्टोरी का एक बहुत बड़ा फैक्टर है। आप बताईए, जब आपके बिना घर नहीं चलता है तो देश आपके बिना कैसे चल जाता? ये बात 60 सालों तक सरकारों को समझ में ही नहीं आईं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने महिलाओं के साथ क्या किया? सिर्फ उपेक्षा एवं असुरक्षा। इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है। इंडी गठबंधन वाले महिला आरक्षण का विरोध करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जहां इनकी सरकार आती है, महिलाओं का जीना दूभर हो जाता है। बनारस के लोग तो उत्तर प्रदेश, बिहार दोनों में रहे। जंगलराज से परिचित हैं। बहन, बेटियों का घर से निकलना कठिन था। बेटियों को सुरक्षा के डर से पढ़ाई छोड़कर घर पर बैठना पड़ता था तथा समाजवादी पार्टी वाले बेशर्मी से बोलते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है। आज समाजवादी पार्टी के लड़के जरा गलती करके दिखाएं, योगी जी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।

'सपा-कांग्रेस में बसती है औरंगजेब की आत्मा', विपक्षियों पर जमकर बरसे CM योगी

किर्गिस्तान में फंसे MP के 1200 छात्र, CM यादव ने कॉल कर लिया स्थिति का जायजा

'इंडी गठबंधन का एजेंडा है कि वह सत्ता में आए तो...', प्रयागराज में बोले PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -