नॉर्थ कोरिया वाले बयान पर मोदी के मंत्री ने किया अनुराग कश्यप पर पलटवार
नॉर्थ कोरिया वाले बयान पर मोदी के मंत्री ने किया अनुराग कश्यप पर पलटवार
Share:

नई दिल्ली : अनुराग कश्यप निर्मित फिल्म उड़ता पंजाब पर सेंसर बोर्ड ने रोक क्या लगाई, इस पर राजनीतिक बयानबाजी ने जोर पकड़ लिया है। पहले आम आदमी पार्टी फिर कांग्रेस अब बीजेपी। मोदी सरकार के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने कश्यप से कहा है कि यदि आपको लगता है कि आप नार्थ कोरिया में है, तो वोट करा लेते है कि लोकतंत्र में है।

कश्यप ने ट्वीट किया था कि मुझे हमेशा से हैरत होती थी कि नॉर्थ कोरिया में लोग कैसे रहते होंगे। अब प्लेन पकड़ने की जरुरत नहीं है, सेंसरबोर्ड ने इस फिल्म के संवाद पर आपत्ति जताई है। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है।

अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंध की तुलना नार्थ कोरिया के तानाशाह शासन की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को पंजाब में 8 महीने बाद होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जब ड्रग्स की समस्या पूरे देश में है, तो केवल पंजाब का नाम क्यों लिया जा रहा है।

इस मामले में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि फिल्म की रिलीज रोकने से उनका लेना देना नहीं है। इसके लिए मंत्रालय के अलग विभाग काम करते हैं। निर्माता अगर चाहे तो समिति में मामला ले जा सकते हैं। बीते 6 महीने में कुछ और फिल्मों के साथ ऐसी समस्या आई थी, जिसे मंत्रालय की समिति ने सुलझाया था।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म से 89 सीन हटाने को कहा है। दरअसल, फिल्म के क्लाइमेक्स में एक लोकल नेता चुनाव जीतने के लिए अपने मेनिफेस्टो के साथ ड्रग्स के पैकेट बांटता है। ड्रग्स को किस तरह दो-तीन प्रोडक्ट्स के साथ मिलाकर बनाते हैं और फैक्ट्री में यह कैसे बनती है, इसकी पूरी डिटेल फिल्म में है। यह भी बताया गया है कि किस तरह से फैक्ट्री ऑपरेट हो रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -