फैकल्टी से परेशान रिसर्च स्काॅलर ने किया आत्महत्या का प्रयास
फैकल्टी से परेशान रिसर्च स्काॅलर ने किया आत्महत्या का प्रयास
Share:

हैदराबाद : हैदराबाद विश्वविद्यालय में एक छात्र द्वारा आत्महत्या के प्रयासों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल यह छात्र विश्वविद्यालय की फैकल्टी द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न से परेशान था। जब छात्र अधिक परेशान हो गया तो इसने अपनी कलाई की नस काट ली ऐसे में काफी रक्त बह गया। छात्र की पहचान मोजेज अब्राहम के तौर पर हुई है छात्र को तुरंत चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

जहां पर उसे उपचार दिया जा रहा है। छात्र एसीआरईएचएम विभाग में रिसर्च स्काॅलर है। अब्राहम आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम का निवासी है। यहां पर वह फिजिक्स में कंडेंस थ्योरी के साॅलिड स्टेट पर रिसर्च करने में लगा है। मिली जानकारी के अनुसार इस छात्र को फैकल्टी ने कुछ कहा था। जब फैकल्टी ने इस छात्र मोजेज को कुछ कहा तो वह उदास हो गया।

फैल्टी के इस तरह के व्यवहार से मोजेज परेशान हो गया। उसे लगा कि फैकल्टी ने उसका अपमान कर दिया है और इसके बाद उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि अब्राहम को उसकी शोध का विषय बदलने के लिए कहा जा रहा था। ऐसे मेें समिनार में भागीदारी तक नहीं करने दी गई। इस तरह की परेशानियों के चलते छात्र मोजेज ने आत्महत्या का प्रयास किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -