नई दिल्ली : लंदन वह गया तो था पढ़ने लेकिन IS के प्रति आकर्षण के कारण उसने IS में भर्ती होकर अपनी जान गँवा दी, जी हाँ हम बात कर रहे है, हैदराबाद के इंजीनियरिंग छात्र वसीम हनीफ को जो सीरिया में IS के लड़ाके के रूप में युद्ध लड़ते हुए मारा गया है। खबर मिली है कि वसीम हनीफ लंदन से सीरिया पहुंचा था। वह नवंबर 2014 में पढऩे के लिए लंदन गया था। सीरिया पहुंचकर वह IS में शामिल हो गया था। उसकी 15 मार्च को मौत हो गई।
आपको बता दे कि भारत के कुछ युवक IS के प्रति आकर्षित हुए हैं। हाल ही में मुंबई का आरिब माजिद IS में शामिल होकर इराक से मुंबई लौटा था। इसी तरह मुंबई में अनीस अंसारी को अमेरिकी प्रतिष्ठान उड़ाने की साजिश में गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता में मेहदी मसरूर को IS का ट्विटर हैंडल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
NTIPL reserves the right to delete, edit, or alter in any manner it sees fit comments that it, in its sole discretion, deems to be obscene, offensive, defamatory, threatening, in violation of trademark, copyright or other laws, or is otherwise unacceptable.