5000 लड़कियों को कर चुके नीलाम,कोठा संचालक पति पत्नी गिरफ्तार
5000 लड़कियों को कर चुके नीलाम,कोठा संचालक पति पत्नी गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जीबी रोड में 4 कोठे चला रहे अफाक हुसैन और सायरा बेगम नाम के कोठा संचालको को मकोका के तहत गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने साल 1999 में लड़कियों की सप्लाई कर एक कोठा शुरू किया था और आज की कंडीशन में 4 कोठे से प्रतिदिन तक़रीबन 10 लाख से अधिक की कमाई कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों ने सालों से लड़कियों को 20 से 50 हजार में खरीद कर उनका 2 लाख से ऊपर का सौदा कर देते थे। पुलिस को शक है कि ये अब तक लगभग 100 करोड़ से भी ज्यादा काली कमाई कर चुके हैं। अफाक की उम्र 50 साल वही सायरा बेगम की उम्र 45 साल की है। दोनों ने नेपाल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश सहित कई इलाको से 5000 से ज्यादा लड़कियों को अब तक कोठों या दूसरी जगह सप्लाई किया है।

चौथी में पढ़ने वाले मासूम छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

छापामार कार्यवाही में अफाक हुसैन के साथ काम करने वाले रमेश,वासु, शमशाद, मुमताज, शिल्पी, पूजा थापा भी हिरासत में लिए गए है जो इस रैकेट में बड़ी भूमिका निभा रहे थे। इनके पास से फार्महाउस और लग्जरी गाड़िया भी बरामद हुई हैं।

इधर घरवाले जन्माष्टमी की पूजा कर रहे थे, उधर लूट गई नाबालिग बेटी की आबरू

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -