यूट्यूब की मदद से गर्भवती पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी करना चाहता था पति, जच्चा-बच्चा की हुई मौत
यूट्यूब की मदद से गर्भवती पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी करना चाहता था पति, जच्चा-बच्चा की हुई मौत
Share:

करक्कमंडपम: केरल के करक्कमंडपम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ मंगलवार (20 फरवरी 2024) को प्रसव के चलते एक महिला एवं उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के शौहर को गिरफ्तार किया है। अपराधी का नाम नयाज़ है, जिसके खिलाफ आशा वर्करों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि नयाज एक्यूपंक्चर विधि से अपनी बीवी समीरा बीवी का उपचार करवा रहा था। वह किसी भी डॉक्टर को अपने घर में घुसने भी नहीं देता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना करक्कमंडपम के पूनथुरा क्षेत्र की है। यहाँ रहने वाला नयाज साउंड सिस्टम का काम करता है। घर में उसकी 36 वर्षीया बीवी समीरा थी। समीरा 3 बच्चों की माँ थी। उसके तीनों बच्चे सर्जरी से हुए थे। समीरा चौथी बार गर्भवती हुई थी। क्षेत्र की आशा वर्करों का कहना है कि पूरे 9 महीने में एक बार भी नयाज ने अपनी बीवी को चिकित्सकों को नहीं दिखाया था। नया किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को अपने घर में घुसने नहीं देता था। कहा जा रहा है कि नयाज किसी भी हाल में अपना चौथा बच्चा सामान्य प्रसव से ही पैदा करना चाहता था। हालाँकि, सामान्य प्रसव की संभावना न के बराबर थी, इसके बाद भी नयाज अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह सामान्य प्रसव के तरीके यूट्यूब पर देखा करता था।

नयाज अपने किराए के मकान में केवल एक एक्यूपंचर डॉक्टर को बुलाता था। जैसे-तैसे करके एक बार एक स्वास्थ्यकर्मी नयाज के घर के अंदर पहुँच गई। तब जाकर लोगों को समीरा के प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई थी। हालाँकि, अपने शौहर की ज़िद को देखते हुए समीरा किसी से भी अपनी डिलीवरी के बारे में बात नहीं करती थी। उसकी पत्नी की गर्भावस्था के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही स्थानीय लोगों ने नयाज से अपनी बीवी का उपचार करवाने की गुजारिश की। इस गुजारिश पर नयाज ने स्वयं को अपनी बीवी का ध्यान रखने में सक्षम बताया। आखिरकार 20 फरवरी को प्रसव के चलते समीरा की मौत हो गई। नवजात बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका। इस घटना की खबर होने पर आशा वर्करों ने पुलिस में नयाज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने नयाज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज करके उसे गिरफ्त में ले लिया है। अपराधी नयाज से पूछताछ की जा रही है।

लीक हो गया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर ? खबरों पर बोर्ड ने खुद दिया जवाब

'उनसे मिलकर ट्रॉमा में हैं बेटियां', महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज की पत्नी ने दिया बड़ा बयान

हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बंगाल पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को 'संदेशखाली' जाने से रोका, आखिर क्या छुपाना चाह रही ममता सरकार ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -