पत्नी का गला घोंट पति ने लगा ली फांसी, सामने आई चौंकाने वाली वजह
पत्नी का गला घोंट पति ने लगा ली फांसी, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी के शव बरामद किए गए है। कहा जा रहा है कि पति ने पहले गला दबाकर पत्नी का क़त्ल कर दिया फिर स्वयं ने भी फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंती तो दोनों शवों एक घर से बरामद किया। पत्नी जहां बिस्तर पड़ी मिली तो पति भी उसके पास फांसी के फंदे से मृत पाया गया। पति पत्नी का इस प्रकार शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हर कोई सहमा हुआ है। पत्नी बीते 5 वर्षों से बाणगंगा क्षेत्र में रह रहे थे। 

पति पत्नी की पहचान 45 वर्षीय राम नेवारे और 44 वर्षीय रुकमणी नेवारे के रूप हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों की कोई संतान नहीं थी। इसी कारण वह अक्सर संतान वियोग में रहा करते थे। उन्होंने कई वर्षों तक उपचार कराया, हकिमों के पास तक, मगर कोई फायदा नहीं हुआ, दोनों बच्चे की किलकारी सुनने के लिए तरस गए थे। शुरुआती जांच में पत्नी का गला दबाकर पति के खुदखुशी करने के पीछ भी यही कारण बताया जा रहा है। 

घटना शनिवार देर रात की है। पति-पत्नी का किसी बात पर झगड़ा हो गया जिसके पश्चात् पति ने पत्नी का गला दबा दिया। इसके बाद उसने स्वयं फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। पड़ोसियों को मामले की खबर प्राप्त होते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रविवार सुबह मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। 

'राम मंदिर' के समर्थन में उतरी कांग्रेस ! कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बयान से मचा सियासी बवाल

'मैं जेल जाने को तैयार, अंदर गए 5 AAP नेताओं पर गर्व..', शराब घोटाले में ED के समन के बीच बोले केजरीवाल

पूरी परिवार को निगल गया कर्ज का भवँर, 3 बच्चों के साथ पति-पत्नी ने कर ली ख़ुदकुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -