पति का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, पता चलते ही महिला ने दी दर्दनाक मौत
पति का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, पता चलते ही महिला ने दी दर्दनाक मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के अंबरनाथ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का क़त्ल करने के लिए खौफनाक षड्यंत्र रचा। इसके लिए उसने दिल्ली में सुपारी किलर से संपर्क किया तथा पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अपराधी महिला, उसके प्रेमी एवं सुपारी लेकर क़त्ल करने वाले 3 कातिलों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा होने पर क्षेत्र के लोग हैरान रह गए। पुलिस के अनुसार, रमेश झा (48 साल) दिल्ली का रहने वाला था। वो अंबरनाथ MIDC में एक कंपनी में कर्मचारी था। वो अपनी पत्नी सुमन देवी एवं 2 बच्चों के साथ अंबरनाथ पश्चिम के सर्वेदयनगर क्षेत्र में रह रहा था। 25 फरवरी को उसके 24 वर्षीय बेटे ने अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया। उसने कहा कि 24 फरवरी की रात अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर एक ढाबे के सामने सड़क पर दो हमलावरों ने चाकू मारकर पिता का क़त्ल कर दिया।

वही इस पर FIR दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात आरम्भ की। अपराध शाखा एवं स्थानीय पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले तो दो व्यक्ति मौके से भागते नजर आए। एक अन्य CCTV फुटेज में दोनों रिक्शे में जाते नजर आए। पुलिस को खबर प्राप्त हुई कि अपराधी दिल्ली भाग गए हैं। इस पर पुलिस दिल्ली पहुंची एवं दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्त में लिया। उससे पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अपराधी ने पूछताछ में बताया कि रमेश की पत्नी सुमन देवी बीते 10 वर्षों से अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही थी। धर्मवीर गुप्ता नाम के शख्स से उसके संबंध थे। वर्ष 2022 में महिला अपने प्रेमी को दिल्ली छोड़कर अंबरनाथ में अपने पति के साथ रहने आ गई।

उसने अपने प्रेमी से बोला था कि पति हमारे संबंधों के बीच आ रहा है। इसलिए दोनों ने क़त्ल का षड्यंत्र रचा तथा दिल्ली के 3 अपराधियों को सुपारी दे दी। तीनों दिल्ली से आए एवं अंबरनाथ शहर के एक लॉज में ठहरे। अपराधियों ने दो-तीन दिन रमेश पर नजर रखी। फिर वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कालस्कर ने बताया कि अपराधी महिला एवं उसके प्रेमी धर्मवीर गुप्ता को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अपराधियों को सुपारी देने के साथ ही जमीन देने की बात कही गई थी। अपराधी महिला, उसके प्रेमी एवं सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीनों अपराधियों को 5 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अपराधियों में से एक नाबालिग है, इसलिए उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

गौतम गंभीर का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

‘3 दिन में माँफी माँगो, वरना करेंगे कार्रवाई...’, नितिन गडकरी ने कांग्रेस को भेजा लीगल नोटिस

'मैं केवल कार्यकर्ता हूँ मेरे मन में PM बनने के लिए कोई आकांक्षा नहीं है': नितिन गडकरी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -