पुलिस ने तुड़वाया जगन मोहन का अनशन
पुलिस ने तुड़वाया जगन मोहन का अनशन
Share:

गुंटूर : राज्य के लिए विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा अनशन रखा गया था। मगर इसे आंध्रप्रदेश पुलिस द्वारा तुड़वा दिया गया। दरअसल जगन मोहन रेड्डी की तबियत बिगड़ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उनका उपवास तुड़वा दिया। जगन को अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें नसों के ज़रिए तरल पदार्थ दे दिया था। विपक्षी नेताओं द्वारा स्वास्थ्य की निगरानी की गई। जिसके बाद उन्हें सलाईन के माध्यम से आवश्यक तत्व दिए गए। चिकित्सकों ने कहा कि जगन के शरीर में कीटोन बढ़ गया है।

इससे उन्हें गुर्दे से जुड़ी परेशानियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी सुधार के लिए कहा कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। जगन 7 अक्टूबर से उपवास कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार वाईएसआर कांग्रेस पार्टी द्वारा पुलिस की कार्रवाई की निंदा की गई।

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को जबरन की जाने वाली कार्रवाई बताया। इस दौरान उन्होंने 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन 21 अक्टूबर तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती की आधारशिला रखने के लिए 22 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -