तांत्रिको को बेचे जाते थे मानव अंग, स्टिंग से सामने आया PM रूम का सच
तांत्रिको को बेचे जाते थे मानव अंग, स्टिंग से सामने आया PM रूम का सच
Share:

मेरठ : उत्तरप्रदेश के बहुचर्चित निठारी कांड के कई वर्षों बाद अब मेरठ में एक बार फिर मानव अंगों की तस्करी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में कहा गया कि यहां के एक मेडिकल काॅलेज में पीएम हाऊस में लाशों के अंग बेचे जाने का मामला सामने आया है। दरअसल ये अंग तांत्रिकों को बेचे जाते थे। मामले में एक स्टिंग आॅपरेशन सामने आने के बाद इस हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अमले से सवाल किए तो स्वास्थ्य अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के एक मेडिकल काॅलेज के पोस्टमार्टम हाउस से लाशों क अंग निकाले जाते थे। इसके बाद ये अंग तांत्रिकों को बेचे जाते थे। बताया जा रहा है कि पीएम रूम के कई कर्मचारी इस गोरखधंधे में लिप्त थे। यही नहीं पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी इन अंगों को तांत्रिकों को बेचते थे। यही नहीं ये कर्मचारी तांत्रिकों से मनमाफिक रूपए लेते थे।

मामले में कहा गया कि अधिकांशतः लावारिस लाशों से मानव अंग निकाल लिए जाते थे। कहा जा रहा है कि इसके एवज में कर्मचारियों को 15000 रूपए तक मिल जाया करते थे। मामले में यह भी कहा गया है कि बच्चे के लिवर की कीमत करीब 15000 रूपए बताई गई है। मामले में चिकित्सकों द्वारा कहा गया है कि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की ड्युटी होती है कि जब तक शव सील न कर दिया जाए तब तक वे वहीं मौजूद रहें। चिकित्सकों को शवों को पुलिस की हाजिरी में ही सील करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में कहा गया है कि दोषियों के खिलाफ जांच के आदेश उच्चस्थ अधिकारियों ने दे दिए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -