खनन क्षेत्र में है रोजगार की अपार संभावना
खनन क्षेत्र में है रोजगार की अपार संभावना
Share:

रायपुर : केंद्रीय इस्पात और खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के खनन क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस हेतु विभिन्न क्षेत्रों का विकास बेहद जरूरी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सोमवार को प्रारंभ किए दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय खान एवं खनिज संगोष्ठी के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के आर्थिक विकास और जीडीपी को बढ़ाने में खनिज क्षेत्र काफी सहायक रहा है। खनिज व्यवसाय में लगे व्यक्ति और संस्थान ने राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि खनिज कारोबारियों के कदमों और रूख से भारत का निर्माण होता है। ये भारत के भविष्य के निर्माता भी हैं। भारत को सजाने और संवारने में उनकी सराहनीय भूमिका भी है। उनका कहना था कि यह ऐसा पहला राज्य है जहां पर जिला खनिज न्यास की राशि से दंतेवाड़ा जिले के चयनित गांवों हेतु 25 करोड़ रूपए के विकास कार्य का प्रारंभ हो गया। इस मामले में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खनिज क्षेत्रों के निवासियों के हितों का ध्यान रख सकते हैं।

उनका कहना था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जो भी कार्य हुए उससे खनन क्षेत्र को और तरक्की मिली है। दरअसल खदान आवंटन का एक मात्र मार्ग नीलामी की प्रक्रिया को बनाया जाना है। पूरी पारदर्शिता के ही साथ यह कार्य किया जा रहा है। खदानों की नीलामी से केद्र को करीब 29 हजार करोड़ रूपए का राजस्व मिलना तय हो गया है।

नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा यह कहा गया कि करीब 32 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 8 लाख वर्ग किलोमीटर में खनिज की संभावनाऐं खोजी जा रही हैं। दरअसल मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने इस मामले में कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खनिज नीति देश के विकास हेतु कई तरह की संभावनाओं के दरवाजे खोलने के लिए आवश्यक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -