जारी हुआ हरियाणा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
जारी हुआ हरियाणा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Share:

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए हरियाणा में कुल 7298 पदों पर भर्तियां होनी है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए थे वो आधिकारिक पोर्टल- hssc.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:-
आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 11 जनवरी 2021 
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 25 फरवरी 2021 
परीक्षा का आयोजन- 7 अगस्त 2021 और 4 सितंबर 2021

पदों का विवरण:-
हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर जारी इस भर्ती के तहत 7298 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें 5500 सीट पुरुष एवं 1100 सीट महिला कांस्टेबल के लिए रिजर्व की गई हैं। वहीं 698 पद महिला कांस्टेबल HAP-DURGA-1 के लिए निर्धारित की गई हैं। इन पदों पर भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700 से लेकर 69,100 रुपए प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल- पर जाएं।
पोर्टल के होम पेज पर Examination सेक्शन पर क्लिक करें।
अब Haryana Police HSSC Male / Female Constable Recruitment 2020 Admit Card 2021 पर क्लिक करें।
अगले पेज पर पंजीकरण नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट करें।
सबमिट करते एडमिट कार्ड ओपन होगा।
इसे डाउनलोड कर लें तथा प्रिंट लेकर रख लें।
सीधे लिंक से डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

चयन प्रक्रिया:-
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट तथा फिजिकल ट्रायल भी देना होगा। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल hssc.gov.in पर विजिट करें।

हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड में नौकरी पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन

2.55 करोड़ में नीलाम हुआ Steve Jobs का ये पत्र, जानिए इसमें क्या था ख़ास

RITES ने निकाली इंजीनियर पदों पर बंपर भर्तियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -