गर्मी में बनाये स्पेशल भरवां आम का अचार
गर्मी में बनाये स्पेशल भरवां आम का अचार
Share:

गर्मी के दिनों में बाजार और घरों में आम की खुशबु महकने लगती है और चारो और आम देखने को मिलते हैं। ऎसे में आम का अचार को भला कैसे पीछे रह सकता है। जानते आम के आचार को बनाने का स्पेशल तरीका

सामग्री-

  • 20-25 रसवाले छोटे पके हुए आम
  • 500 ग्राम कच्चे आम
  • 100 ग्राम राई दाल
  • 50 ग्राम सौंफ
  • 25 ग्राम मेथीदाना
  • 125 ग्राम नमक
  • आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 100 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • आधा टीस्पून कलौंजी
  • 500 मिली तेल।

बनाने की विधि-

आम धोकर सूखने दें। मेथीदाना, सौंफ और राई दाल को भूनकर दरदरा पीस लें। कच्चे आम धोकर बारीक काट लें। धुआं उठने तक तेल गरम करें। थोडा ठंडा होने दें औरउसमें सारे मसाले व नमक मिला लें। अंत में लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। जब मसाला पूरी तरह से ठंडा हो जाए। तब उसमें बारीक कटे हुए कच्चे आम मिलाकर अलग रखा दें। पके हुए आम को हाथ से दबाकर गुठली निकाल लें। अब तैयार किया गया अचार का मसाला आम में भरें। इसे जार में भर दें। तेल को गरम करके ठंडा करके इतना तेल डालें कि आम डूब जाएं।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -