राम रहीम को कैसे मिली पैरोल ? कांग्रेस के हमलों के बाद सीएम खट्टर ने दिया जवाब
राम रहीम को कैसे मिली पैरोल ? कांग्रेस के हमलों के बाद सीएम खट्टर ने दिया जवाब
Share:

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिनों की पैरोल के बाद सियासी भूचाल आया हुआ है। हरियाणा की भाजपा सरकार सवालों के घेरे में है। बता दें कि इससे पहले भी जब राम रहीम को पैरोल दी गई थी, तो कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया था। वहीं, अब एक बार फिर राम रहीम को मिली पैरोल को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग शुरू हो गई है। जिसे लेकर अब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बता दें कि सीएम खट्टर ने कहा है कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि राम रहीम को पैरोल मिली है। अब उन्हें पैरोल मिली है, तो नियमों का पालन करने के बाद ही मिली होगी। वैसे भी यह हर कैदी का अधिकार है। इसमें मैं कोई दखल नहीं दे सकता हूं। बता दें कि उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब कांग्रेस की ओर से भाजपा पर निरंतर निशाना साधा जा रहा है। इससे पहले जब अक्टूबर में राम रहीम को पैरोल मिली थी, तो कांग्रेस ने हमला करते हुए कहा था कि चुनावों में लोगों को प्रभावित करने के लिए ये पैरोल दी गई है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम ने हरियाणा स्थित अपने आश्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित किया था।

राम रहीम ने अपने संबोधन में कहा था कि आप धैर्य से काम लीजिए। उनके इस बयान के राजनितिक गलियारों में कई मायने निकाले गए थे। बा दें कि बाबा राम रहीम को दो साध्वियों के साथ बलात्कार समेत पत्रकार की हत्या के मामले में 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके CBI कोर्ट ने भी राम रहीम को हिंसा मामले में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई थी, जिसका उनके अनुयाइयों ने विरोध भी किया था।

बिना चुनाव के कैसे प्रधानमंत्री बन गए थे नेहरू, किसने दिलवाई थी शपथ ?

'जादूगर बचपन से रहा, तभी तो यहाँ तक पहुंचा..', सीएम गहलोत का बड़ा बयान

'कान खोलकर सुन लो, सबसे हिसाब लिया जाएगा..', कमलनाथ ने पुलिस और अधिकारियों को धमकाया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -