हर रोज मौत की दुआ करते थे हनी सिंह, खुद कही ये बड़ी बात
हर रोज मौत की दुआ करते थे हनी सिंह, खुद कही ये बड़ी बात
Share:

जाने माने मशहूर रैपर हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे शराब की लत लगने के चलते उन्हें नींद आनी बंद हो गई थी। वर्ष 2016 में हनी सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था तथा अपने ताजा इंटरव्यू में उन्होंने उस समय के संघर्ष के बारे में चर्चा की है। हनी सिंह ने बताया कि कैसे उन्हें तब डिप्रेशन एवं मेंटल हेल्थ से जुड़े इश्यूज फेस करने पड़े थे। बता दें कि हनी सिंह की नई एल्बम 3.0 हाल ही में रिलीज की गई है। 

हनी सिंह ने बताया कि उन्हें कभी भी एंग्जाइटी एवं डिप्रेशन जैसी चीजें नहीं हुई थीं तथा उन्हें 2 वर्षों से अधिक समय लग गया यह समझने में कि उन्हें क्या हुआ है तथा उन्हें लगभग 3 वर्षों का समय अपने लिए सही डॉक्टर तलाशते लग गया। यही वो कारण था कि वह लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री से कटे रहे।

हनी सिंह ने बताया, 'भाई मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके बहुत सारे वेरिएशन्स हैं। ये मैं बताना चाहूंगा मेरे सारे छोटे भाइयों को... कि इसके बहुत सारे कलर्स हैं, एंग्जाइटी, डिप्रेशन तो कुछ भी नहीं है... वो एक सर्दी जुकाम है। मुझे तो कोरोना हुआ था मेंटल हेल्थ का। इसे साइकोटिक्स सिंपटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर बोलते हैं बहुत डेंजरस चीज है। किसी को भी ना हो। मेरे शत्रुओं को भी ना हो, ऐसी चीज है।' हनी सिंह ने बताया, 'मैं हर रोज अपनी मौत की दुआ करता था, हर रात।' बीते वर्ष हनी सिंह ने मॉडल-एक्टर टीना थडानी को अपनी प्रेमिका के रूप में दिल्ली में इंट्रोड्यूज कराया था। हाल ही में हनी सिंह उर्फी जावेद को लेकर दिए गए अपने एक बयान के चलते भी ख़बरों में रहे थे। उन्होंने कहा था कि वह उर्फी को अपनी एल्बम में ले सकते हैं।

'कैटरीना कैफ़ के साथ बिग बॉस में लॉक होना चाहते है सलमान खान', सिमी ग्रेवाल के सामने खुद किया खुलासा

'मेरा दूल्हा भाग गया...', मोनालिसा को देखते ही झलक उठा राखी सावंत का दर्द

उर्फी जावेद ने हिलाया इंटरनेट, इस बार नया लुक कर देगा आपको हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -