त्योहारी सीजन में होंडा ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड
त्योहारी सीजन में होंडा ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली : 2016 के त्योहारी सीजन में होंडा कंपनी ने पहली बार रिकॉर्ड बिक्री करते हए पहली बार 10 लाख की खुदरा बिक्री का आंकड़ा पार किया है।अगर सिर्फ धनतेरस के दिन की बात करे तो 2.6 लाख लोगों ने होंडा दोपहिया वाहन खरीदे। त्योहारों में एक्टिवा की बिक्री 7 लाख पहुंच गई। इसके बाद भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125 सीसी मोटरसाइकल सीबी शाईन (2 लाख रीटेल) की बिक्री दूसरे स्थान पर रही।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने भारत में मात्र 7 महीने में सबसे तेजी से 30 लाख वाहन की बिक्री (33,01,297 यूनिट) का आंकड़ा पार किया है और होंडा के ऑटोमेटिक स्कूटरों की बिक्री पहली बार 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई। 26 फीसदी विकास के साथ 21,01,168 वाहन बिके। त्योहारों में होंडा की रीटेल बिक्री 12.5 लाख वाहन के आंकड़े को पार करते हुए 25 फीसदी बढ़ी। अकड़े देख कर तो यही कहा जा सकता है की पुरे बाजार पर लगभग होंडा का ही कब्ज़ा है। और त्योहारी सीजन में लोगो ने हाथो हाँथ होंडा की गाड़ियों को लिया है।

मर्सडीज ने भारत में लांच की 2.25 करोड़ रुपये की कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -