घर में चूहों से है परेशान ये नुश्खा मिटाएगा नामोनिशान , जाने
घर में चूहों से है परेशान ये नुश्खा मिटाएगा नामोनिशान , जाने
Share:

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है घर से चूहों को भागने का घरेलु नुश्खा , वैसे तो घर में अगर एक भी चूहा घुस जाएं तो जीना मुश्किल हो जाता है। हर वक्त कपड़ों और खाने को लेकर टेंशन बनी रहती है। लाख सफाई रखने के बावजूद अगर चूहें आपके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपको शायद ही मालूम हो कि चूहें प्याज की गंध बर्दाश नहीं कर पाते हैं। जिस जगह प्याज रखा होता है वो उस जगह से दूर भागने लगते है। इसलिए जिस जगह पर चूहा सबसे ज्यादा दिखाई दें वहां पर प्याज के टुकड़ो को रख दें।कुछ दिनों तक ऐसा करने पर आप देखेंगे कि जल्ह ही घर से चूहे गायब हो जाएंगे। 

इसके साथ ही पुदीने की महक चूहों को बहुत परेशान करती है। घर से चूहों का सफाया करने के लिए पुदीने की पत्तिंयों को रुई या पेपर में लपेटकर उस जगह पर रखें जिस जगह घर में सबसे ज्यादा चूहें आते हैं। इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियों को पीस कर उसका लेप भी घर की खिड़कियों और दरवाजों पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में चूहें नही आएंगे। खाने का स्वाद बढ़ाने वाला तेज पत्ता चूहों का दुश्मन है। इसकी तेज गंध चूहों को परेशान करने के लिए काफी होती है। इसकी गंध से वो दूर भागते हैं। अगर आप भी घर में चूहों से परेशान हैं तो आप तेज पत्ते को घर में उस जगह रख दें जहां चूहों का सबसे अधिक आना जाना होता हो। चूहें हमेशा के लिए भाग जाएंगें। चूहों को घर से दूर भगाने के लिए आप उल्लू के पंख का भी सहारा ले सकते हैं। उल्लू के पंखों को देखकर वह बहुत डर जाते हैं। जिस घर में उल्लू के पंख रखे हो वहां चूहें गलती से भी भटकते नहीं दिखाई देते हैं।

आज जानिए चिकन 65 बनाए की रेसिपी

सर्दियों में रूखे हथेलियों को नरम बनाने के घरेलु नुस्खे, जाने

प्रेगनेंसी में रशेस की समस्या का ऐसे करे घरेलु इलाज, जाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -