गृहमंत्री का बड़ा ऐलान, 2 साल बाद पुलिसकर्मियों को मिलेगा विशेष अवॉर्ड

गृहमंत्री का बड़ा ऐलान, 2 साल बाद पुलिसकर्मियों को मिलेगा विशेष अवॉर्ड
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी आई है। बीते 2 वर्षों से बंद एक विशेष अवॉर्ड का एक बार फिर आरम्भ होगा। 15 अगस्त को एक बार फिर से यह अवॉर्ड पुलिस कर्मियों को उनके खास योगदान के लिए दिया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है। 

मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को उनके उच्चत्तम काम के लिए रुस्तम जी पुरस्कार दिया जाता है, किन्तु बीते 2 वर्षों से यह पुरस्कार नहीं दिया जा रहा था, मगर अब इसका फिर से आरम्भ होगा। इस बार भी मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों को 15 अगस्त पर के रुस्तमजी अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवॉर्ड पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है।

इस बार 61 पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवॉर्ड:-
पुलिस वालों को नक्सल विरोधी, आतंकवादी विरोधी, सांप्रदायिक दंगा एवं कानून व्यवस्था की गंभीर हालातों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 पुलिसकर्मियों को रुस्तम जी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसमें इसमें 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की खबर दी है कि बीते दो वर्षों से यह अवॉर्ड बंद था। किन्तु अब फिर से यह पुलिसकर्मियों को दिया जाना आरम्भ किया जाएगा। 

लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

'आप मेरे बड़े भाई...', धोनी के जन्मदिन पर भावुक हुए कोहली, यूँ दी बधाई

गिरफ्तार हुए टाटा पावर ग्रिड के 3 सीनियर अधिकारी, लगा ये बड़ा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -