'आप मेरे बड़े भाई...', धोनी के जन्मदिन पर भावुक हुए कोहली, यूँ दी बधाई
'आप मेरे बड़े भाई...', धोनी के जन्मदिन पर भावुक हुए कोहली, यूँ दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी के 41वें बर्थडे पर पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक भावुक पोस्ट साझा की है। धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान विराट पर उस वक़्त भरोसा दिखाया, जब वह खराब फॉर्म का सामना कर रहे थे और उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। धोनी के इस भरोसे को विराट ने भी टूटने नहीं दिया और जब फॉर्म में वापसी की, तो टीम इंडिया को ढेर सारी यादगार जीत दिलाई।

अब कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है और दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली फोटो 2011 विश्व कप फाइनल मुकाबले के बाद की है। जब धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया विजेता बनी थी। धोनी ने विराट को तिरंगे के साथ लपेटा हुआ है। दूसरी फोटो IPL में उस वक़्त की है, जब दोनों अपनी-अपनी टीम के कप्तान थे। बता दें कि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी छोड़ चुके हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने भी IPL 2022 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी थी, हालांकि मध्य सीजन में धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी थी, जब रविंद्र जडेजा ने कप्तानी वापस उन्हें सौंपने का फैसला लिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

आज धोनी के जन्मदिन पर विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि, 'ऐसा लीडर जिसके जैसा कोई नहीं। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए शुक्रिया। आप मेरे लिए बड़े भाई जैसे बन चुके हो। आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान।'

भारत की T20 टीम से बाहर हो जाएंगे विराट कोहली ?

Ind Vs Pak: भारत और पाकिस्तान में जल्द होगी टक्कर, जानिए कहाँ खेला जाएगा महामुकाबला

धोनी के बारे में 6 अनसुनी बातें, जो शायद उनके फैंस भी नहीं जानते होंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -