म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा हिटलर का मगरमच्छ
म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा हिटलर का मगरमच्छ
Share:

मगरमच्छ तो आप सभी ने देखा ही होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मगरमच्छ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। सुनकर चौंक गए ना आप लेकिन यह सच है। वैसे तो मगरमच्छ एक बड़ा ही खतरनाक जानवर माना जाता है और यही वजह है कि लोग इसके करीब जाने से पहले सौ बार सोचते हैं। वैसे जिस मगरमच्छ के बारे में हम बात कर रहे हैं वह दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह एडोल्फ हिटलर का मगरमच्छ है जिसके नाम सैटर्न है।

उसी को ही मरने के बाद रूस के एक म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखा जाने वाला है। सामने आने वाली एक खबर के मुताबिक 22 मई 2020 को मॉस्को चिड़ियाघर में सैटर्न की मौत हो गई थी। यह एडोल्फ हिटलर का पालतू मगरमच्छ था। सोवियत यूनियन की सेना ने बाद में इसे मास्को के चिड़ियाघर में रखवा दिया। कहा जाता है साल 1946 से लेकर अब तक वो मास्को के चिड़ियाघर में रह रहा था लेकिन अब उसकी मौत हो गई है। आप जानते ही होंगे इस समय मॉस्को में कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण कई तरह की पाबंदिया लागू हैं और इसी वजह से इसे देख पाना मुश्किल है।

लेकिन जैसे ही हालात सामन्य होंगे वैसे ही यह म्यूजियम में प्रदर्शनी में दिखेगा। आपको बता दें कि सैटर्न मगरमच्छ तानाशाह हिटलर के पसंदीदा जानवरों में शुमार किया जाता था। हाल ही में मास्को चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक दिमित्री वासिलीव ने भी दावा किया है कि 'हिटलर ने कई मौकों पर इस मगरमच्छ की जमकर प्रशंसा भी की है।' आपको हम यह भी बता दें कि सैटर्न मगरमच्छ का जन्म 1936 में मिसिसिपी के जंगलों में हुआ था और वहां से पकड़कर इसे बर्लिन लाया गया था।

सेंसेक्स और निफ्टी में आया बड़ा उछाल

नीतू कपूर के बाद वरुण धवन हुए कोरोना नेगेटिव, लौटेंगे शूटिंग पर

एस्वातीनी के प्रधानमंत्री की कोरोना से हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -