कल्याण लोकसभा सीट: पिछले दो बार से जीत रही है शिवसेना, क्या इस बार बचेगा किला ?
कल्याण लोकसभा सीट: पिछले दो बार से जीत रही है शिवसेना, क्या इस बार बचेगा किला ?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। यहां के वोटर चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कल्याण लोकसभा सीट पर 28 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कल्याण लोकसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इसके पहले यह सीट ठाणे लोकसभा के अंतर्गत आती थी। कल्याण लोकसभा सीट के इतिहास पर अगर निगाह डालें तो यह सीट शिवसेना-भाजपा का किला मानी जाती है।

यहां से भाजपा के राम कापसे 1989 से 1996 तक लगातार चुनाव जीता है। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन होने के बाद यह सीट शिवसेना के पाले में चली गई। शिवसेना ने प्रकाश परांजपे को यहां से उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर भी आए। वो 1996 से 2008 तक लगातार जीते और इस क्षेत्र से सांसद रहे। उनके देहांत के बाद शिवसेना ने प्रकाश परांजपे के बेटे आनंद परांजपे को उम्मीदवार बनाया। आनंद ने भी अपने पिता की विरासत को संभाला और चुनाव में जीत दर्ज की। 

आनंद परांजपे कल्याण से सांसद निर्वाचित हुए, लेकिन कुछ ही समय बाद शिवसेना और उनके बीच दरार पैदा हो गई। इसका प्रभाव यह हुआ कि शिवसेना से वो अलग हो गए और उन्होंने एनसीपी ज्वाइन कर ली। 2014 में आनंद एनसीपी से चुनाव में उतरे, लेकिन हार गए। इस सीट पर गत दो चुनावों से शिवसेना चुनाव जीतते आ रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट से शिवसेना की टिकट पर श्रीकांत शिंदे चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे। उन्होंने एनसीपी के आनंद परांजपे को मात दी थी।

खबरें और भी:-

बीजेपी की बढ़ी हुई ताकत देख सभी राजनीतिक दलों में मची खलबली : अनिल विज

लोकसभा चुनाव: आज अमेठी के दौरे पर प्रियंका गाँधी, लेंगी चुनाव की तैयारियों का जायज़ा

संभल में बोले सीएम योगी, कहा- जिसने बाबा साहेब का अपमान किया, उसके लिए वोट मांग रही 'बहनजी'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -