'मुसलमानों से सामान न खरीदें हिंदू...', आखिर क्यों तेजस्वी ने दिया ऐसा बयान?
'मुसलमानों से सामान न खरीदें हिंदू...', आखिर क्यों तेजस्वी ने दिया ऐसा बयान?
Share:

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा के विवादित बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक सांसद हिंदुओं से मुसलमानों की दुकानों से सामान न खरीदने की अपील कर रहा है। क्या भारतीय जनता पार्टी के लोग मुस्लिम देशों से पेट्रोल-डीजल खरीदना बंद कर सकते हैं। तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसी कारण देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है।

वही हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्डेटियम में हुए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर खूब हमला बोला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा का नाम लिए बिना उनके एक विवादित बयान पर भी कटाक्ष किया। तेजस्वी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी का एक सांसद है, वो ज्ञान बांटता था कि अल्पसंख्यक मुसलमान जितने हैं, जो रेहड़ी पर फल बेचते हैं, गुमटी में दुकान लगाते हैं, वहां से हिंदू लोग कोई खरीदी मत करो।" 

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि इन लोगों की क्या सोच है। भारतीय जनता पार्टी वालों को बता दीजिए कि मुस्लिम देशों से जितना पेट्रोल-डीजल आता है, वहां से तेल लेना बंद कर देंगे क्या? खाड़ी देशों में कितने ही भारतीयों की आबादी स्थानीय लोगों से भी अधिक है। बड़े आँकड़े में लोग विदेश जाकर काम करते हैं। यदि ऐसा हुआ तो करोड़ों लोग रोड पर आ जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की ऐसी सोच है, जिस कारण हमारे देश की आर्थिक हालत गड़बड़ा गई है, चौपट हो रखी है।

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को मुआवजा दिलाएगी केंद्र सरकार, कोर्ट में कही ये बड़ी बात

जम्मू कश्मीर का खेल बदलेंगे 25 लाख मतदाता, नई वोटर लिस्ट से भड़की NC

'आज पहली बार लगा, सूरज बिना सवेरा हुआ..', पिता मुलायम के गम में अखिलेश का ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -