'हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है...', फिर बिगड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के बोल
'हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है...', फिर बिगड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के बोल
Share:

लखनऊ: सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर जहर उगला है। उन्होंने दिल्ली में कहा कि हिंदू एक धोखा है। वेसै भी 1995 में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। यह जीवन जीने की एक शैली है। RSS प्रमुख मोहन भागवत भी दो बार कह चुके हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है। पीएम मोदी ने भी कहा है कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है। जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होतीं मगर यदि यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य बोलते हैं तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है।
 
वही ऐसा पहली बार नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस प्रकार का बयान दिया हो। इससे पहले भी वह हिंदू धर्म पर विवादित बयान दे चुके हैं। मां लक्ष्मी और रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर भी ख़बरों में आए थे। पिछले महीने समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने माता लक्ष्मी पर विवादित बयान दिया था तथा कहा था कि दुनिया में कहीं भी चार हाथ वाले बच्चे पैदा नहीं होते तो माता लक्ष्मी कैसे हो गईं? इससे पहले उन्होंने हरदोई में मौर्य के निशाने पर हिंदू राष्ट्र के हिमायती एवं सवर्ण रहे। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा था कि जिसको तुम हिंदू राष्ट्र बोलते हो वह भारत राष्ट्र शापित है। यह भारत कभी भी न हिंदू राष्ट्र था, न है और न रहेगा। इसीलिए हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देशविरोधी हैं।

रामचरितमानस पर बिहार के एक मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के पश्चात् सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दिया था। समाजवादी पार्टी नेता ने कहा था कि रामचरितमानस में दलितों एवं महिलाओं का अपमान किया गया। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। समाजवादी पार्टी नेता ने एक न्यूज चैनल से चर्चा में मानस के एक अंश को उद्धृत करते हुए कहा था कि ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ हो, लेकिन वह ब्राह्मण है। उसको पूजनीय कहा गया है। लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी हो, उसका सम्मान मत कीजिए। मौर्य ने सवाल उठाया था कि क्या यही धर्म है? जो धर्म हमारा सत्यानाश चाहता है, उसका सत्यानाश हो।

देश से ख़त्म हुए अंग्रेज़ों के कानून ! 3 नए आपराधिक कानूनों को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, आप भी जान लीजिए नए नियम

दुनियाभर में मनाया गया वीर बाल दिवस ! कई देशों से सिख बंधुओं ने पीएम मोदी को कहा 'धन्यवाद'

पबजी खेलते-खेलते उत्तराखंड के लड़के से हो गया कर्नाटक की लड़की को प्यार, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -