'हिन्दू बच्चियों का बलात्कार, पूजा के बर्तन में थूका…', इस फिल्म के टीजर में दिखाई गई हिन्दुओं के साथ की गई बर्बरता
'हिन्दू बच्चियों का बलात्कार, पूजा के बर्तन में थूका…', इस फिल्म के टीजर में दिखाई गई हिन्दुओं के साथ की गई बर्बरता
Share:

चर्चित तेलुगू फिल्म ‘रज़ाकार’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म भारत के इतिहास की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि कैसे 15 अगस्त, 1947 को जब भारत को आजादी प्राप्त हुई तब हैदराबाद स्वतंत्र नहीं हो पाया था। वहाँ निज़ाम का शासन था, इस्लामी शासन। बता दें कि आतंकी संगठन रज़ाकार की स्थापना कासिम रिजवी ने की थी। उसने मजलिस-ए-इत्तहादुल मुसलमीन (MIM) नामक पार्टी बनाई थी। वो एक फौजी की वेशभूषा में रहता था तथा हिन्दुओं पर अत्याचार करता था। फिल्म में बताया गया है कि कैसे निज़ाम के शासन को बनाए रखने के लिए कासिम रिजवी ने प्रत्येक घर पर इस्लामी झंडा लगाने का आदेश दिया। उसे ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत काट डालते हुए भी दिखाया गया है।

इसके साथ ही वो निज़ाम से बोलता है कि हैदराबाद इस्लामी प्रदेश है। उसे बोलते हुए दिखाया गया है कि भारत पहले से ही कई परेशानियों से जूझ रहा है, ऐसे में हैदराबाद इस्लामी प्रदेश बना रहेगा। वो बोलता है, “चारों ओर मस्जिदें बनाई जानी चाहिए। हिन्दुओं का जनेऊ काट कर आग लगा दिया जाना चाहिए।” टीजर में ये भी बताया गया है कि कैसे घोड़ों पर बैठ कर रज़ाकार आतंकी हिन्दुओं का कत्लेआम कर रहे हैं, तलवार से उन्हें काट रहे हैं, बंदूक से गोली मार रहे हैं। हिन्दुओं की मूँछें शेव कर के उन्हें इस्लामी टोपी पहनाई जा रही है। रज़ाकार फौजी बोल रहे हैं कि जो ‘काफिर’ इस्लाम अपनाने से मना करे, उसे समाप्त कर डालो। साथ ही पुस्तकों से संस्कृत, तेलुगू, कन्नड़ एवं मराठी जैसी भाषाओं को हटा कर अरबी पढ़ाने का आदेश दिया गया। ब्राह्मण लोगों की शिखा जबरन काटे जाने की घटनाएँ भी बताई गई हैं।

वही एक दृश्य में एक इस्लामी कट्टरपंथी को एक पुजारी के पूजा के लोटे में थूकते हुए बताया गया है। हिन्दुओं को बाँध कर उन्हें घसीटा जा रहा है। एक दृश्य में दिखाया गया है कि सैकड़ों हिन्दु लोगों का क़त्ल कर के उन्हें वृक्ष पर लटका दिया गया है। एक दृश्य में बताया गया है कि जहाँ हिन्दू घरों की महिलाएँ रो रही हैं, उनके सामने ही मर्दों को पानी में फेंका जा रहा है। ‘अल्लाहु अकबर’ नारे के साथ हत्याएँ की जा रही हैं। साथ-साथ लिखा है कि ये फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। जैसे जम्मू कश्मीर में हिन्दू महिलाओं के साथ क्रूरता की गई, वैसे ही बताया गया है कि हैदराबाद में भी रज़ाकारों ने हिन्दू महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अत्याचार किया, उनका दुष्कर्म किया। एक ब्राह्मण को धारदार हथियार के ऊपर डाल कर उसका शरीर चीर डाला गया। इस तेलुगू फिल्म का निर्माण ‘समरवीर क्रिएशन्स’ द्वारा किया जा रहा है। टीजर लॉन्च के मौके पर हैदराबाद के गोशमहल से बीजेपी MLA T राजा सिंह भी उपस्थित रहे।

बढ़े वजन से परेशान हुई एक्ट्रेस, बयां किया अपना दर्द

स्वरा भास्कर की हुई गोदभराई, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

कमल हासन को मिला 'बेस्ट सिंगर' का अवार्ड, आपने नहीं सुने होंगे एक्टर के ये गाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -