स्वरा भास्कर की हुई गोदभराई, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
स्वरा भास्कर की हुई गोदभराई, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जानी मानी मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम महीने में हैं। स्वरा भास्कर इन पलों को पति फहाद अहमद संग जमकर एन्जॉय कर रही हैं। स्वरा अक्टूबर के महीने में अपने बेबी का स्वागत करेंगी। ऐसे में स्वरा भास्कर के पति और दोस्तों ने उनके लिए एक सरप्राइज बेबी शावर पार्टी होस्ट की। 

स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गोदभराई सेरेमनी की कई सारी फोटोज साझा की हैं। एक तस्वीर में स्वरा पति फहाद और दोस्तों संग केक काटती हुई दिखिए दे रही हैं। दूसरी फोटो में स्वरा Mommy to be के बलून संग पोज दे रही हैं, जबकि उनके पति फहाद Papa to be का बलून थामकर  फोटो क्लिक कराते नजर आए। गोदभराई के फंक्शन में स्वरा ने पति और दोस्तों संग कई पोज दिए। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी एवं प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बनता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा ने सेरेमनी की फोटोज साझा करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह उनके दोस्तों और पति फहाद ने उन्हें बेबी शावर के रूप में स्वीट सरप्राइज दिया। स्वरा ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पति ने उनके लिए बेबी शावर प्लान किया है। इसलिए वो पायजामा में ही आ गईं। अपनी पोस्ट में स्वरा भास्कर ने सभी का शुक्रिया अदा किया। स्वरा ने कहा कि उनका होने वाला बेबी बहुत लकी है, क्योंकि उसे इतने प्यार करने वाले लोग मिले हैं। स्वरा की पोस्ट पर प्रशंसक भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- आप दोनों अपने होने वाले बेबी के साथ खुश रहो। कई लोग हार्ट इमोजी के साथ कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वॉरंट, जानिए क्या है मामला?

'बागबान' में आलोक राज के किरदार के लिए पहली पसंद थे शाहरुख खान

'बागबान', एक फ़िल्मक मास्टरपीस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -