छोटी घटनाओं से नहीं हो सकता हिंदू संस्कृति को नुकसान
छोटी घटनाओं से नहीं हो सकता हिंदू संस्कृति को नुकसान
Share:

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डाॅ. मोहन भागवत ने विजया दशमी पर्व के अवसर पर संघ के समारोह में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और स्वयं सेवकों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि छोटी - छोटी घटनाऐं हिंदू संस्कृति को नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अब देश में विश्वास का माहौल बन रहा है। लोगों को लग रहा है कि कुछ हो रहा है। ऐसे में देश को निरंतर आगे ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटी घटनाओं को बढ़ाचढ़ाकर बताया जाता है। भारतीय संस्कृति, हिंदू संस्कृति को विकृत नहीं करती । 

प्राचीनकाल से ही हमारी संस्कृति विभिन्नताओं का सम्मान करती आ रही है। उनका कहना था कि हमारा देश एकजुट रहा है और वह एकजुट ही रहेगा। आरएसएस द्वारा 90 वर्ष से देश को हिंदूत्व के आधार पर एक करने के लिए प्रयास किया जताा रहा है। डाॅ. भागवत ने देश में उम्मीद और विश्वास का माहौल पैदा करने और विदेश में भारत की प्रतिष्ठा मजबूत करने के लिए नाम लिए बगैर मोदी सरकार की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कुछ ऐसे कदम उठाए गए जिससे लोगों में उम्मीद जगी है। लोग अब आशान्वित हैं। दशहरे के आयोजन में आरएसएस के पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस समेत आरएसएस और भाजपा के नेता प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -