'कांग्रेस ने हिमाचल को धोखा दिया, हम दोबारा भाजपा के लिए मौका मांग रहे हैं': PM मोदी
'कांग्रेस ने हिमाचल को धोखा दिया, हम दोबारा भाजपा के लिए मौका मांग रहे हैं': PM मोदी
Share:

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी पड़ाव में PM नरेंद्र मोदी आज कांगड़ा में रैली कर रहे हैं। जी हाँ और शाहपुर के चंबी मैदान में उनकी जनसभा हुई है। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया। जी दरअसल यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए PM ने कहा कि 'कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती है। कांग्रेस सिर्फ दो प्रदेशों में है। वहां से भी विकास की खबरे नहीं आती, वहां से सिर्फ झगड़े की खबरें आती हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'मेरा अनुभव कहता है कांग्रेस अस्थिरता की गारंटी हैं, कांग्रेस भ्रष्चाटार की गारंटी है, कांग्रेस विकास कार्यों में रोड़ा लगाने की गारंटी है। वहीं पीएम ने कहा कि बीजेपी वो ही बातें करती है जो कर सकती है।'

13 साल की लड़की संग 6 नाबालिग लड़कों ने किया दुष्कर्म, हुए गिरफ्तार

इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि, 'हम विकास के लिए काम करते हैं। वहीं कांग्रेस का पूरा ध्यान भ्रष्टाचार पर है। हिमाचल के लोगों ने मन बना लिया है कि कांग्रेस को लौटने नहीं देना है। कांग्रेस ने युवाओं के सपने को कुचला है। यदि हिमाचल में कांग्रेस आई तो वो यहां विकास नहीं करेगी।' वहीं यहाँ आगे पीएम मोदी ने कहा कि, 'कांग्रेस ने हिमाचल को धोखा दिया। 2012 से 2017 तक हिमाचल में मात्र 15 पक्के घर बने, जबकि जयराम सरकार ने 2017 से 2022 तक 10 हजार गरीबों के लिए घर स्वीकृत किए, 8 हजार घर बन गए। जब केंद्र में और यहां कांग्रेस की सरकार थी तो हिमाचल को विकास के प्रोजेक्ट में 100 में 40 रुपए देने की शर्त लगाई थी। हमारी सरकार ने हिमाचल पर सिर्फ 10 रुपए देने को बोला, यानी अब 90:10 के अनुपात में बजट मिल रहा है।'

इसके अलावा पीएम ने यह भी कहा कि, 'हमने यह नहीं सोचा कि 5 साल बाद सरकार बदलेगी। हमारे लिए यहां का हरे नागरिक ईश्वर का रूप है। ऐसे ही काम के लिए हम दोबारा भाजपा के लिए मौका मांग रहे हैं। हिमाचल के लोगों को मालूम है कि कोई भी वैक्सीन आती थी तो हिमाचल को सबसे बाद में मिलती थी। हमने कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले दी और हिमाचल शत-प्रतिशत टीका करने वाला पहला राज्य बन गया।'

मनोरंजन जगत को लगा एक और बड़ा झटका, इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो Facebook लाइव पर आया प्रेमी और ग्राइंडर से काट ली गर्दन

हैरतंअगेज! इस गेम में मरते ही वास्तव में हो जाएंगी मौत, किसी की नहीं हो रही है खेलने की हिम्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -