हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा में भाजपा को मिल रही लीड

हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा में भाजपा को मिल रही लीड
Share:

शिमला : हिमाचल प्रदेश हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 115983, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 129475, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 92135 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 101076 मतों से आगे चल रहे हैं.  

बता दें, भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ऊना सदर में पहले राउंड 3103 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा बंजार विस से 200 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं श्री नयना देवी में भाजपा के अनुराग ठाकुर 4166 मतों पर और कांग्रेस के राम लाल ठाकुर 2256 वोटों पर चल रहे हैं. इनके अलावा भाजपा सराज, सदर और बल्ह विस क्षेत्रों में आगे चल रही है. आगे की बात करें तो बल्ह में भाजपा 3300 जबकि कांग्रेस महज 895 वोटों पर चल रही है. जिला कांगड़ा में सुलह विस क्षेत्र में भाजपा पहले राउंड में 2500 वोट से आगे चल रही है. कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल और भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के बीच सीधा मुकाबला है. 

कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 1 लाख 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 1,01,747 की लीड पर हैं. शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 1 लाख 1 हजार 203 मतों से आगे चल रहे हैं.
 
विजेता की घोषणा में हो सकती है देरी
हर संसदीय क्षेत्र के पांच-पांच मतदान केंद्रों में वीवीपैट और ईवीएम का मिलान होगा. इनके मिलान में समय लग सकता है. इससे विजेता प्रत्याशी की घोषणा में विलंब हो सकता है.

Lok Sabha Election Results 2019: अमेठी में राहुल को पछाड़कर आगे निकली स्मृति ईरानी

बलिया में मतगणना सातवें राउंड तक पहुंची, भाजपा से वीरेंद्र सिंह आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -