ट्रंप अशिक्षित और राष्ट्रपति पद के लिए मानसिक रुप से अयोग्य हैः हिलेरी
ट्रंप अशिक्षित और राष्ट्रपति पद के लिए मानसिक रुप से अयोग्य हैः हिलेरी
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे है प्रतिद्धंद्धियों के एक-दूसरे पर हमले बढ़ते जा रहे है। डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अशिक्षित और राष्ट्रपति पद के लिए मानसिक रुप से अयोग्य करार दिया है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने हिलेरी और ट्रंप की तुलना करते हुए उन्हें भविष्य और भूतकाल की सोच वाला बताया।

पहली बार दोनों एक साथ चुनाव प्रचार के लिए मंच पर थे। नॉर्थ कैरोलिना में चल रही सभा में बोलते हुए हिलेरी ने कहा कि ट्रंप अमेरिकी सेना के कमांडर इन चीफ बनने के लिए अयोग्य है। आगे उन्होने कहा कि एक अमेरिकी के रुप में हम निजी पसंद वाले नहीं बल्कि सामूहिक पसंद वाले काम करते है। हम साथ मिलकर खड़े होते है, क्योंकि इसमें एकजुटता का संदेश मिलता है।

ऐसा ही एक राष्ट्रपति के रुप में ओबामा ने भी किया। हिलेरी ने बताया कि ओबामा के साथ निर्णय लेने के दौरान बैठकर मैंने देखा है कि राष्ट्रपति को कितनी प्रतिबद्धता दिखानी पड़ती है। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति केवल देश का नहीं बल्कि पूरी दुनिया का नेता होता है। हिलेरी ने ओसामा बिन लादेन पर की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। ट्रंप द्वारा सद्दाम हुसैन की तारीफ किए जाने पर बोलते हुए हिलेरी ने कहा कि ऐसा व्यक्ति यदि सेना का कमांडर बनता है, तो वो कितना खतरनाक होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -