ट्रंप ने हिलेरी को मौत, तबाही और आतंकवाद के लिए बताया जिम्मेदार
ट्रंप ने हिलेरी को मौत, तबाही और आतंकवाद के लिए बताया जिम्मेदार
Share:

क्वीवलैंड : अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी कबूल करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने जो भाषण दिए, उसमें अपनी उम्मीदवारी पर कम और अपनी प्रतिद्धंद्धी हिलेरी क्लिंटन पर निशाना अधिक साधा। गुरुवार की रात को ट्रंप ने देश की जनता से अमेरिका में सुरक्षा बनाए रखने का वादा भी किया।

रिपब्लिकन कंवेंशन के दौरान अपने भाषण में ट्रंप ने हिलेरी को देश की समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि मैं पूरी विनम्रता के साथ आपका नॉमिनेशन स्वीकारता हूं। हम हमेशा राजनेताओं के नेतृत्व में रहते है, जो कभी भी अमेरिका सबसे पहले के बारे में नहीं सोचते है।

हिलेरी पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि जरुरी नहीं कि हिलेरी की विरासत ही अमेरिका की विरासत हो। चार साल से हिलेरी थी, लेकिन क्या मिला। 2009 तक जिस आईएसआईएस का नॉमिनेशन तक नहीं था, आज वहीं पूरी दुनिया में पांव पसार चुका है। लीबिया बर्बाद हो रहा है औऱ वहां हमारे स्टाफ और राजदूत को मरने के लिए छोड़ दिया गया है।

हिलेरी से विरासत में आथंकवाद, मौत, तबाही और कमजोरी मिली है। आइए हम सब मिलकर उन्हें नवंबर में हरा दें। इस दौरान ट्रंप ने वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी देश को कर्ज में डुबाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। खुद को अमेरिकी जनता की आवाज बताते हुए ट्रंप ने कहा कि मेरे लिए जनता सबसे पहले होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -