अमेरिकी चुनाव में हिलेरी को मिल रही बढ़त
अमेरिकी चुनाव में हिलेरी को मिल रही बढ़त
Share:

क्लीवलैंड : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर अपना प्रचार कर रही हिलेरी क्लिंटन को रिपलिब्कन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त मिलने की संभावना है। दरअसल रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले तीन सर्वेक्षण हुए, जिसमे यह अनुमान प्रस्तुत किया गया। सर्वे में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति नियुक्त होने की दिशा में बढ़ रहीं हिलेरी को ट्रंप की तुलना में 4 से 7 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी मिल गई है।

रियल एस्टेट कारोबारी और अरबपति ट्रंप रिपलिब्कन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी को लेकर इस सप्ताह दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। विभिन्न सर्वे में यह बात सामने आ रही है कि हिलेरी की लोकप्रियता काफी अच्छी हो गई है। माना जा रहा है कि हिलेरी को ट्रंप की तुलना में अधिक बढ़त मिल सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय चुनावों का लेखा - जोखा मेंटेन करने वाली एक वेबसाईट में रियलक्लियर पाॅलिटिक्स डाॅट काॅम द्वारा कहा गया कि प्रमुख राष्ट्रीय चुनावों के औसत के तौर पर ट्रंप के मुकाबले हिलेरी 3.2 प्रतिशत अंकों से आगे है।

हालांकि राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों को लोकप्रिय नहीं कहा जा सकता है। दरअसल एबीसी पोस्ट सर्वे के अनुसार 58 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन व टेलीविजन के रियलिटी शो होस्ट करने वाले ट्रंप के मध्य वे अपनी पसंद से संतुष्ट नहीं हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -