इस राज्य में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 6 लोगों की मौत, 15 लापता
इस राज्य में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 6 लोगों की मौत, 15 लापता
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई है । शिमला में भी भारी बारिश जारी है। कांगड़ा, चंबा, मंडी में बारिश का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 30 से अधिक फ्लैश फ्लड रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 6 लोगों की जान चली गई है और 15 लापता हो गए हैं। वहीं, मंडी में एक मकान ढहने की वजह से 7 लोगों के दबने की खबर है। 2 लोगों के शव मिले हैं।

कांगड़ा में अग्रेजों के समय की एक रेल लाइन का चक्की ब्रिज भी टूट गया है। चंबा में भी कई जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रहीं हैं। राज्य में 30 से अधिक जगहों पर नुकसान की रिपोर्ट है। प्रधान सचिव राज्यस्व ओंकार शर्मा ने जानकारी दी है कि राज्य में अब तक मॉनसून सीजन में 225 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 22 लोगों के लापता होने की खबर है। राज्य की 336 छोटी-बड़ी सड़कें भारी बारिश के चलते बंद हो गई हैं। 1525 ट्रांसफार्मर्स भी बंद हैं। स्थिति पर सरकार पूरी तरह से नजर रख रही है।

सभी जिला प्रशासन को प्रभावित जगहों पर फ़ौरन राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने हिमाचल आने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं से हिमाचल में यात्रा न करने का अनुरोध किया है। चंबा में प्रशासन ने पहले ही यात्रा न करने की अपील की थी, किन्तु, लोग अपनी मर्जी से यात्रा कर रहे हैं। वहां भूस्खलन में 3 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

बड़ी खबर: अब नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर अपनी भाषा में दर्ज करवा सकते है शिकायत

'जज 50 मामले निपटाता है, तब तक 100 दर्ज हो जाते हैं..', देश में 4.83 करोड़ पेंडिंग केस

यूपी की महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा.., श्रम पोर्टल के आंकड़ों से सामने आई बदलती तस्‍वीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -