तेज़ बारिश से थमी मुंबई, हाईटाईड को लेकर दी चेतावनी
तेज़ बारिश से थमी मुंबई, हाईटाईड को लेकर दी चेतावनी
Share:

मुंबई। मुंबई में आज सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई के विलेपार्ले, वर्ली, घाटकोपर समेत कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई है। जलजमाव के चलते यहाॅं के कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम हो गया है। र्बड़े पैमाने पर लोग बारिश में लगे जाम में फंसे हुए हैं। मुंबई में समुद्र तट पर हाईटाईड आने की चेतावनी जारी की गई है।

स्थिति यह रही कि माटुंगा में तो रेलवे ट्रेक पर पानी जमा हो जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ दूसरी ओर मौसम में आए बदलाव के चलते कई प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली एयर फ्लाईट्स तक प्रभावित हुईं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जोरदार बारिश होने की बात भी कही है।

मछुआरों को समुद्री क्षेत्र में न जाने के लिए कहा गया है। मुंबई के जोगेश्वरी विक्रोली रोड़ पर जाम लगा हुआ है। इतना ही नहीं लोअर परेल, हिंदमाता, दादर, अंधेरी ईस्ट क्षेत्र में जलजमाव के हालात हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8.30 बजे से आज 8.30 बजे तक कोलाबा में 151 मिलीमीटर और सांताक्रूज में 88.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मुंबई में सपना चौधरी ने दिखाए अपने डांस के जलवे, देखिये वीडियो

दुरंतो एक्सप्रेस के 6 डिब्बे हुए बेपटरी

ब्लू व्हेल गेम का अंतिम टास्क पूरा करने के लिए जयपुर का छात्र पहुंचा मुंबई, टला बड़ा हादसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -