मुंबई: आज भी होगी भारी बारिश, नवी मुंबई में आई बाढ़
मुंबई: आज भी होगी भारी बारिश, नवी मुंबई में आई बाढ़
Share:

मुंबई: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी मंगलवार को भी मुंबई और कोंकण के इलाके में भारी और मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। जी दरअसल मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और सभी लोगों से घरों में रहने की अपील की है। आज तेज हवाएं भी चल सकती हैं और इनकी रफ्तार 65 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। आप सभी को बता दें कि मुंबई में बीते गुरुवार से ही लगातार बारिश हो रही है और इसके चलते दीवार और घर ढहने की घटनाओं में 32 लोगों की जान जा चुकी है।

इसी के साथ नवी मुंबई में भी बरसाती नदी उफान पर है और करीब 70 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते सोमवार को भी बारिश के बाद मुंबई में कई जगह पानी भर गया जिससे भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। करीब तीन घंटे की बरसात के बाद कहीं पानी में कार तैरती दिखी तो कहीं बाइकें बहते हुए नजर आईं।

इस दौरान कुछ इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया और कई इलाकों में सड़कें तालाब हो गईं। इस समय यहाँ हालात कुछ ऐसे हैं कि कई जगह बस अड्डे और ट्रेन की पटरियां पानी में डूबी हुई हैं और रनवे पर पानी भरने के चलते फ्लाइट्स भी काफी देर से चल रही हैं। यहाँ अंडरपास पानी में डूब गए और निचले इलाके भी पूरी तरह डूब गए हैं। दूसरी तरफ नवी मुंबई में भारी बारिश से नदियों में बाढ़ आ गई है। इसके चलते यहाँ जगह-जगह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबर: गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, लड़कियों से जबरदस्ती बनवाते थे अश्लील फिल्में!

आज है देवशयनी एकादशी, जानिए आज का पंचांग

कैप्टन के विरोध के बाद भी सिद्धू की ताजपोशी ? आखिर क्या हैं सोनिया गांधी के इस फैसले के सियासी मायने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -