हार्ट अटैक ने ली एक और मशहूर एक्टर की जान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे स्टार्स संग आ चुके है नजर

हार्ट अटैक ने ली एक और मशहूर एक्टर की जान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे स्टार्स संग आ चुके है नजर
Share:

बॉलीवुड और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में सैकड़ों फिल्में कर चुके लोकप्रिय एक्टर बृजेश त्रिपाठी अब हमारे बीच नहीं रहे। मुम्बई के कांदिवली में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली है। खबरों के अनुसार, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बता दें कि वो तकरीबन 72 वर्ष के थे तथा बीते 46 वर्षों से सिनेमा जगत में एक्टिव थे। बृजेश त्रिपाठी ने हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत सहित तमाम बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया था। 

बॉलीवुड के अतिरिक्त उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया था। बॉलीवुड में उन्होंने 250 से भी अधिक फिल्में की थीं। फिल्मों के अतिरिक्त वो टेलीविज़न शोज का भी हिस्सा रहे। आपको बता दें कि भोजपुरी जगत में भी उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। इस सूची में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कई बड़े नाम सम्मिलित हैं। उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्ष 1979 में बृजेश त्रिपाठी ने अभिनय में डेब्यू किया था तत्पश्चात, कई फिल्में की। उनके अभिनय के कारण लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे।

कहा जा रहा है कि बृजेश त्रिपाठी को दो सप्ताह पहले डेंगू हुआ था। तत्पश्चात, उन्हें मेरठ के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। मेरठ से जब वो मुंबई वापस लौटे तो कल रात उन्हें अचानक दिल का दौरान पड़ा। तत्पश्चात, हॉस्पिटल ले जाने के बाद चिकित्सकों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उनका पूरा परिवार मुंबई के कांदिवली में रहता है। आज बृजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपनी नकल करने वालों पर भड़के शाहरुख खान, बोले- 'ऐसे थोड़े न था यार...'

ICU में भर्ती हुईं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, घबराएं फैंस

बॉलीवुड के इस एक्टर की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, फैन्स हुए परेशान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -