खजूर से बढ़ाये अपनी खूबसूरती

प्राचीन काल से ही खजूर सुखे मेवे के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है | मूलतः अरब रेगिस्थान में पाये जाने वाला ये फल वक़्त के साथ अपने स्वाद और पौष्टिकता के कारण दुनिया भर में माँगा जाने लगा| खनिज तत्वो से भरपुर ये फल प्रकृति का मानव को एक बेहतरीन उपहार है | 

आइये जानते है गुणकारी खजूर के लाभ :- 

1 छुहारा और खजूर एक ही पेड़ की देन है। इन दोनों की तासीर गर्म होती है और ये दोनों शरीर को स्वस्थ और  मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

2 खजूर दिल को शक्ति प्रदान करते हैं। यह शरीर में रक्त वृद्धि करते हैं।इसलिये सुबह खली पेट गाजर और गुड़ का पानी के साथ सेवन से राखत की कमी  और शारीरिक कमजोरी में लाभ मिलता है |

3 खजूर के सेवन से दमे के रोगियों के फेफड़ों से बलगम आसानी से निकल जाता है। लकवा और सीने के दर्द की शिकायत को दूर करने में भी खजूर सहायता करता है।

4  अगर आप पतले हैं और थोड़ा मोटा होना चाहते हैं तो छुहारा/खजूर  आपके लिए वरदान साबित हो सकता है, लेकिन अगर मोटे हैं तो इसका सेवन सावधानीपूर्वक करें।

5  स्त्री रोगों में खजूर /छुहारा विशेष लाभप्रद है , प्रदर रोग स्त्रियों की बड़ी बीमारी है। छुआरे की गुठलियों को कूट कर घी में तल कर, गोपी चन्दन के साथ खाने से प्रदर रोग दूर हो जाता है।

6  छुहारे को पानी में भिगो दें। गल जाने पर इन्हें हाथ से मसल दें। इस पानी का कुछ दिन प्रयोग करें, शारीरिक जलन और थकावट दूर होगी।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -