मिश्री खाये सेहत बनाये
मिश्री खाये सेहत बनाये
Share:

शक्कर के जमे हुए कण को मिश्री कहते हैं। मिश्री स्वाभाविक रूप से ही मिठास का दूसरा नाम है। लेकिन मिश्री सिर्फ स्वाद से ही मीठी नहीं होती, बल्कि मिश्री के सेहत से जुड़े कई फायदे भी हैं।आइये जाने मिश्री के फायदे |

1 मिश्री मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने नहीं देता। इसलिए मिस्री को खाने के बाद सौंफ के साथ खाया जाता है। मिस्री को सौंफ के साथ खाने के बाद आपको तरो ताजा महसूस होता है। यह एक अच्छा माउथ फ्रेश्नर है।

2 मिश्री में मौजूद गुण शरीर को ताकत और स्फूर्ति देते हैं। इसके लिए गरम दूध में मिश्री और केसर को मिलाकर पीना चाहिए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

3 मिश्री में मिठास और ठंडक दोनों गुण होते हैं। इसलिए बहुत ज्यादा गर्मी वाले राज्य होने के कारण दक्षिण भारत में मिश्री का प्रयोग ठंडा ताजा पेय बनाने के लिए किया जाता है। मिश्री को एक गिलास पानी में मिलाकर पिया जाता है। इससे शरीर को स्फूर्ती का एहसास होता है और कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिलती है, क्योंकि यह ग्लूकोज के रूप में शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

4 सोंठ और मिश्री को बराबर मात्रा में पीसकर इसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में शहद की कुछ बूंदें मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इस गोलियों को चूसने से गला ठीक हो जाएगा और गले की खराश भी दूर होगी।

5 मक्खन और मिश्री को बराबर मात्र में मिलाकर लगाने से हाथ-पैरों की जलन दूर होती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -