बढ़ती उम्र थम सी जाये नारियल पानी से

कुदरत का सबसे अद्भुत फल नारियल स्वाद और पौष्टिकता से पूर्ण है| नारियल पानी भी अमृत समान है| नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी और कई प्रमुख लवण होते हैं| नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है. साथ ही इसमें मौजूद cytokinins बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है|

आइये जाने नारियल पानी के अन्य लाभ :- 

1 बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए भी नारियल पानी का प्रयोग किया जाता है,इसमें मौजूद cytokinins कोशिकाओं और ऊतकों पर सकारात्मक प्रभाव डालकर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करता है|

2 नारियल पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है,ये एक सुपाच्य प्राकृतिक पेय है,ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साथ ही ये कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करता है। नारियल पानी प्राकृतिक रूप से एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो बढ़ती उम्र में भी ऊर्जावान बनाये रखता है|

3 नारियल पानी में विषाक्त तत्वों को दूर करने का गुण पाया जाता है |

4 थायरॉएड हॉर्मोन्स को संतुलित बनाए रखने में नारियल पानी बहुत उपयोगी होता है। सुबह के समय नारियल पानी पीने से थायरॉएड हॉर्मोन नियंत्रित रहते हैं। 

5 अगर आप वजन घटाने को लेकर फिक्रमंद हैं तो नारियल पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और फैट न के बराबर| 

6 नारियल कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होने की वजह से ये दिल के लिए बहुत अच्छा होता है, इसके साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है|

7 सिर दर्द से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं डिहाइड्रेशन की वजह से ही होती हैं. ऐसे में नारियल पानी पीने से शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाने का का काम करता है, जिससे हाइड्रेशन का स्तर सुधर जाता है|

गरम पानी की भाप से निखारे सौंदर्य

सुबह की सैर से तन रहे तंदरुस्त

जाने लिपस्टिक से जुडे रोचक तथ्य

 

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -