जाने लिपस्टिक से जुडे रोचक तथ्य
जाने लिपस्टिक से जुडे रोचक तथ्य
Share:

श्रृंगार का अभिन्न अंग बन चुकी लिपस्टिक जितनी आकर्षक है उसका इतिहास उतना ही रोचक | महिला श्रृंगार में अनिवार्य स्थान रखने वाली लिपस्टिक होंटों का अपरिहार्य श्रृंगार है | आइये जानते है लिपस्टिक के विषय में कुछ रोचक तथ्य |

1 इतिहास में बहुत पहले से ही कुदरती लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जात रहा है, रंग वाले फल,फूल, पोधो का रस भी लिपस्टिक के रूप में इस्तेमाल होता रहा है| 

2 लिपस्टिक बनाने में विटामिन E, एलोवेरा, धूप से बचाने के लिए कुछ पदार्थ और एमिनो एसिड भी डाला जाता है|

3 फ्रिज में रखने से लिपस्टिक ज्यादा समय तक चलती है  और ख़राब नहीं होती| 

4 आधुनिक युग की लिपस्टिक बनाने के लिए ज्यादातर मोम , तेल, रंग का प्रयोग होता है|

5 रानी एलिज़ाबेथ से पहले तक लिपस्टिक को वेश्याओं का श्रृंगार समझा जाता था उस समय केवल नीची जाती की औरतें ही लिपस्टिक का इस्तेमाल करती थी|

6 मसहूर हॉलीवुड अदाकारा मर्लिन मुनरो केवल लाल लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करती थी|

7 1880 में दुनिया की पहली व्यावसायिक लिपस्टिक को मार्किट में उतारा गया|

8 बरसात के मौसम में अधिक लिपस्टिक बिकती हैं|

9 70 % लोगो का मानना है की लाल लिपस्टिक सच में आकर्षक और सेक्सी होती है|

10 लिपस्टिक का 15% हिस्सा मुह धोते हुए बह जाता है|

11 एक महिला अपने जीवन काल में कुल 2 से 3 किलो लिपस्टिक लगाती है|

12 दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक की कीमत 62,000 $ है| 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -