महिलाओ की डिलीवरी के बाद इस दाल को खाने से मिलते है कई फायदे, जाने यहाँ
महिलाओ की डिलीवरी के बाद इस दाल को खाने से मिलते है कई फायदे, जाने यहाँ
Share:

प्रसव के बाद खून की कमी के वजह से अक्‍सर महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। सही खान-पान से महिलाओं में ये आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसल‍िए प्रसव के बाद महिलाओं को खासतरह का खान पान दिया जाता है। इनमें से एक होता है कुलथी दाल। इसके सेवन से नियमित और ज़्यादा रक्तस्राव के दौरान महिलाओं को फायदा पहुंचता है। प्रोटीन और विटामिन युक्त कुलथी से नवप्रसूताओं में दूध बढ़ता है। प्रसव के बाद 45 दिन तक इसके सेवन से विशेष लाभ मिलता है।

कुलथी दाल दूसरी आम दालों की तरह ही होती है, लेकिन इसके गुण जानकर आप हैरान रहे जाएंगे। इसके औषधीय गुणों के बारे में कम ही लोगों को पता है। अन्य दालों की तुलना में कुलथी दाल में पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें 25 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जो सोयबीन के लगभग आधा होता है। तो वहीं प्रचूर मात्रा में आयरन भी पाया जाता है।
 

एसिडिटी की समस्‍याएं से बचाएं कई महिलाओं को प्रसव के एसिडिटी की समस्‍या होने लगती है। इसके वजह से डाइजेशन में समस्‍या होने लगती है। इसलिए डॉक्‍टर्स भी प्रसव के बाद नई मांओं को कुलथी की दाल खाने की सलाह देते है ताकि इससे उनका पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है और दुग्‍ध उत्‍पादन में भी वृद्धि होती है।

फाइबर से भरपूर होता है कुलथी दाल में मौजूद न्‍यूट्रीशियन यह नवप्रसूताओं में दूध बढ़ाने में कारगर है। प्रसव के बाद होने वाले बुखार को नियंत्रित करने में कारगर होती है। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है। फाइबर से भरपूर ये दाल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखती है। अपच की समस्या में इसका सेवन फायदेमंद होता है।

महिलाओं में खून की कमी को रोके कुलथी दाल का पानी या सूप का सेवन महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं को नियमित रूप से एक चम्मच कुलथी दाल के पाउडर का सेवन करना चाहिए। खासकर प्रसव के उपरांत 45 दिनों तक इसके सेवन से विशेष लाभ मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो महिलाओं में खून की कमी को पूरा करता है।

अचानक रोंगटे खड़े होने के पीछे का वैज्ञानिक कारण जानकार चौंक जाएंगे आप ....

खाना बनाते समय आपकी ये गलतिया देती है बड़ी बीमारियों को न्योता ..

नहाते समय कान में पानी जाने की समस्या से है परेशान तो अपनाये ये उपाय ...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -