क्या आपने बनायीं है कभी आलू की रस वाली सब्जी
क्या आपने बनायीं है कभी आलू की रस वाली सब्जी
Share:

 

आलू की रस वाली सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है वैसे अधिकतर गुजरात में इसे थेपले के साथ खाई जाती है तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में।

सामग्री :-
 
- आलू स्लाइस 2½ कप 
 
- जीरा 1/4 चम्मच 
 
- राई 1/2 
 
- हरी मिर्च 2 चम्मच 
 
- अदरक का पेस्ट 2 चम्मच 
 
- टमाटर कटा हुआ 1
 
- हींग 1 चुटकी 
 
- हल्दी पावडर 1/2 चम्मच 
 
- लाल मिर्च पावडर 1 चम्मच 
 
- धनिया पावडर 1 चम्मच 
 
- जीरा पावडर 1 चम्मच 
 
- शक्कर 1 चम्मच 
 
- पकाने वाला तेल 2 चम्मच 
 
- कटी हरी धनिया 1½ चम्मच 
 
- पानी नमक 1¼ कप 
 
विधि :- 
 
1. सबसे पहलें एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और उसमें राई, जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक वाला पेस्ट मिलाएं।
 
2. अब इसमें कटे हुए आलू डाल कर मिक्स करें और 3-4 मिनट तक पकाएं।
 
3. पकने के बाद इसमें कटे टमाटर, नमक और शक्कर मिला कर 3 मिनट तक पकाएं।
 
4. तीन मिनट तक पकने के बाद लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिला कर 1¼ कप पानी डाल कर मिश्रण को पकने दें।
 
5. जब सब्जी का पानी उबल कर पकने लगें तो कांच को कम करके लगभग 10-15 मिनट पकने दें।
 
6. अगर आपको सब्जी में पानी कम लगता है तो और पानी मिक्स कर सकते है।
 
7. सब्जी पकने के बाद इसमें जीरा और धनिया पाउडर मिक्स करें अौर अांच को बंद कर दें।
 
अब आपकी स्वादिष्ट आलू की रस वाली सब्जी बनकर तैयार है। इसे एक कटोरे में डाल कर हरी धनिया से गार्निश करके सबको पूड़ी या फिर थेपला के साथ सर्व करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -