हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

चंडीगढ़: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को दुष्कर्म के केस में हांसी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल के अंदर डाल दिया है। इस दौरान उससे ब्रेजा कार बरामद की जा चुकी है। हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म के केस में उस पर पैसे के गबन को लेकर आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस द्वारा बैंक खातों की डिटेल भी ली जा चुकी है।

पुलिस का इस मामले में कहना है कि  बैंक खातों की डिटेल में लेन देन का पता पूरी तरह से चल चूका है। इस केस में पुलिस अभी कार्रवाई करने में लगी हुई है। इतना ही नहीं 18 दिन पहले शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि तीन वर्ष पहले वह नवीन नारू के संपर्क में आ गई थी। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

बीते 3 सालों से उसके साथ ऐसा करता रहा। साथ ही उसे जान से मारने तक की बात कही गई। मामले में महिला पुलिस को शिकायत की है। महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। बता दें कि नवीन नारू अक्सर पुलिस के राहगिरि कार्यक्रम में भी प्रस्तुति भी प्रदान कर रहा है। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुका है। उनके कई गाने हिट भी हुए थे। दुष्कर्म के केस में उसको शहर से हिरासत में ले लिया। उसे जेल भेज दिया है। नारू से ब्रेजा कार बरामद की है। पैसे के लेनदेन के केस की कार्रवाई की जा रही है.

जिस पति पर बलात्कार-अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, वह खुद ही पहुंचा थाने, पुलिस मांग रही ढाई करोड़..

दलित लड़की का किडनैप और रेप, जबरन खिलाया गौमांस ! शोएब, नजमा खान, आकिब, रेशमा पर FIR दर्ज

पिछले 60 सालों में सबसे शांत रहा 2022, दंगों पर NCRB ने जारी किए आंकड़े, जानिए कहाँ बढ़े- कहाँ घटे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -