हरतालिका तीज के दिन इस आरती को करने से खुश हो जाएंगी माँ पार्वती
हरतालिका तीज के दिन इस आरती को करने से खुश हो जाएंगी माँ पार्वती
Share:

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है। जी हाँ और इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं इसी के साथ पूजा की जाती है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसी के साथ ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है।

आपको बता दें कि हरतालिका तीज अविवाहित लड़कियों और विवाहित महिलाओं दोनों द्वारा मनाई जाती है। इसी के साथ हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए देवी पार्वती ने सबसे पहले इस व्रत का पालन किया था। आपको बता दें कि हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है और ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा पाठ व व्रत रखने से हर मनोकामना जल्द पूरी होती है। कहा जाता है इस दिन माता पार्वती की आरती जरूर पढ़नी चाहिए क्योंकि इससे माता पार्वती की विशेष कृपा होती है। अब हम आपको बताते हैं संपूर्ण हरतालिका तीज आरती।


हरतालिका तीज पर पढ़ें मां पार्वती की आरती-
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।
जय पार्वती माता।।।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय पार्वती माता।।।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।।
जय पार्वती माता।।।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।।
जय पार्वती माता।।।

शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।।
जय पार्वती माता।।।
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
जय पार्वती माता।।।


देवन अरज करत हम चित को लाता।
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।।
जय पार्वती माता।।।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।।
जय पार्वती माता।।।।

सुख-शांति और समृद्धि के लिए गणेश चतुर्थी के दिन करें मयूरेश स्त्रोतम् का पाठ

पति भी रख सकते हैं हरतालिका तीज का व्रत, कथा सुने बिना नहीं होता पूरा

उंगली ऐसी होने पर कारोबार में होता है भयंकर नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -