102 साल के बुजुर्ग ने खोला राज, बस 3 चीजें खाकर मिली लंबी आयु
102 साल के बुजुर्ग ने खोला राज, बस 3 चीजें खाकर मिली लंबी आयु
Share:

दुनिया का हर व्यक्ति लंबी उम्र जीना चाहता है हालाँकि आजकल की सुस्त लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, बीमारियों के जोखिम के कारण कम उम्र में भी लोगों की मौत हो रही है। वहीं साइंस कहता है कि दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो इंसान को लंबी उम्र दे सकती हैं। इस लिस्ट में बादाम, बैरीज या मछली शामिल है जिनको खाने से शरीर को मिलने वाले न्यूट्रिशन से दिल की सेहत में सुधार होता और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है। अब हाल ही में 102 साल के व्यक्ति ने अपनी लंबी उम्र का सीक्रेट शेयर किया है। इसी के साथ ही यह भी बताया है कि वे कौन सी तीन चीजें खाकर अभी तक स्वस्थ हैं। जी दरअसल जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं उनका नाम है हैरी गैम्पर (Harry Gamper) है जो कि द्वितीय विश्व युद्ध के रिटायर पायलट हैं।

जी हाँ और वह युद्ध के दौरान आरएएफ पायलट थे और डी-डे लैंडिंग में मौजूद थे। उनका जन्म 1920 में हुआ था और कोरोना काल में 2020 में वे अपना 100 वां जन्मदिन उतनी अच्छे से नहीं मना पाए जैसा वे मनाना चाहते थे। आपको बता दें कि उनको फ्रांस और जर्मनी में उनकी सेवा के लिए पदक से सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने अटलांटिक की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी और आरएएफ में पायलट होने के दौरान 1,000 घंटे उड़ान भरी थी। हैरी गैम्पर की लंबी उम्र का राज बढ़िया शराब, अच्छा भोजन और म्यूजिक है। जी दरअसल saal 2022 में 102वां जन्मदिन मनाने वाले हैरी गैम्पर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "मेरा जीवन काफी सुंदर है और मैंने हमेशा काफी अच्छी तरह से अपनी लाइफ को जिया है। मुझे कला, संगीत, अच्छा भोजन और बेहतरीन शराब पसंद है। ये सारी चीजें और आस-पास के लोग जीवन में सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। यही मेरी लंबी उम्र का राज है।''

हालाँकि एक रिपोर्ट के मुताबिक,ऑलिव ऑयल भी लंबा जीवन दे सकता है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। ये हार्ट डिसीस और स्ट्रोक का जोखिम भी कम करता है। इसके अलावा रेड वाइन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसी के साथ चॉकलेट खाने से भी उम्र बढ़ती है।

रोज सुबह इन पत्तियों को खाने से कंट्रोल रहेगी शुगर, मीठा खाने का नहीं करेगा मन

शुगर होने पर शरीर पर दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें अनदेखा

बारिश में बढ़ सकता कान का संक्रमण, जानें लक्षण और बचने के उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -