पूर्व CM के पोते ने खुद को मारी गोली
पूर्व CM के पोते ने खुद को मारी गोली
Share:

लुधियाना : पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हरकीरत सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। हालांकि अभी उनकी हालत बेहद नाजुक है। दरअसल वे लुधियाना के कोटली गांव के सरपंच हैं।

हरकीरत द्वारा आत्महत्या के प्रयास करने का कारण स्पष्टतौर पर पता नहीं चल पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। हरकीरत के बड़े भाई खन्ना क्षेत्र के विधायक हैं।

हालांकि हरकीरत द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रयास का कारण पता नहीं चल पा रहा है मगर कहा जा रहा है कि उन्होंने मानसिक अवसाद से ग्रस्त होकर गोली मार ली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -